0 वडाला चार रास्ता, रफ़ी अहमद किदवई मार्ग के पास फायरिंग, तीन गोलियां चलीं, पीड़ित बाल बाल बचा/ अंटोप हिल पुलिस, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: दो गिरफ्तार, जांच जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

वडाला चार रास्ता, रफ़ी अहमद किदवई मार्ग के पास फायरिंग, तीन गोलियां चलीं, पीड़ित बाल बाल बचा/ अंटोप हिल पुलिस, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: दो गिरफ्तार, जांच जारी

कल , दिन दहाड़े siws कॉलेज के पास रफी अहमद किदवई मार्ग, वडाला के निकट एक ओला कार से तीन लोग उतरे और एक व्यक्ति पर तीन बार फायरिंग की लेकिन पीड़ित ने खुद को बचा लिया। एक भी गोली पीड़ित को नहीं लगी। पहले ओला ड्राइवर ने भी घटना की किसी जानकारी से इंकार किया था, पुलिस की टीम ने ओला ड्राइवर से भी पूछताछ की।


घटना के बाद जानकारी मिलते ही अंटोप हिल पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शिवाजी पावड़े, अधिकारी केदार उमटे एवं गुंडा अधिकारी गौरव शिंदे,  डीसीपी जोन ४ अनुराग जैन के नेतृत्व में एवं क्राइम ब्रांच जोन ४ के अधिकारियों के द्वारा १ घंटे में त्वरित कार्रवाई की गई , दो  अभियुक्त लोगो को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो  पिस्तौल देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

अभी तक हमले का कारण नहीं पता चल सका है।
पीड़ित वडाला टी टी, वडाला का बताया जा रहा है।
अभियुक्त हिम्मत नगर वडाला के बताए जा रहे हैं जिनकी पहचान हमज़ा खान, अली उर्फ दावूद खान के रूप में हुई है।

आरोपी और पीड़ित उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बताए जा रहे हैं।


 

No comments