सायन के विंध्यवासिनी देवी मंदिर समिति द्वारा नवरात्रि निमित्त भव्य कलश यात्रा सम्पन्न
सायन-कोलीवाड़ा में 'मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर' की ओर से निकाली गई भव्य 'कलश यात्रा'।
शनिवार, (१० अक्टूबर २०२६) की शाम सायन-कोलीवाड़ा स्थित 'मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर' की ओर से 'भव्य कलश यात्रा' निकाली गई।
(कैप्टन तमिल सेलवन, स्थानीय भाजपा विधायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।)
इस पावन अवसर पर क्षेत्र की हजारों महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा अंटॉपहिल चर्च नाका कोकरी आगार स्थित श्री शीतला देवी मंदिर से शुरू हुई और म्हाडा 29 कॉलोनी स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुँचने पर मां विंध्यवासिनी देवी के जलाभिषेक के बाद इसका समापन हुआ।
सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक और समाज की सांस्कृतिक रक्षा और संस्कारों का संवहन करने हेतु नारी शक्ति की अपार गरिमामयी उपस्थिती यह दर्शाता है कि सनातन धर्म का परचम सदियों से लहराता आया है और लहराता रहेगा।
शारदीय नवरात्रि ११ अक्टूबर से आरम्भ हो रही है। विंध्यवासिनी मंदिर , सायन कोलीवाड़ा में देवी की आस्था का केंद्र बिंदु है। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल मंदिर में मौजूद मां विंध्यवासिनी की हूबहू मूर्ति यहां स्थापित की गई है।
मां विंध्यवासिनी मित्र मंडल के अध्यक्ष भरत शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कलश यात्रा में स्थानीय विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन, मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता प्रो. दयानन्द तिवारी, नगरसेविका साक्षी अनिल कनोजिया, मुरगन आर. सेल्वन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद थीं।
(वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल का सम्मान करते हुए विंध्यवासिनी देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष भारत शुक्ला एवं अन्य गणमान्य)
No comments
Post a Comment