अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी के FIR के बाद क्राइम ब्रांच ने लिया केस, १६ करोड़ का फ्रॉड/ बीएमसी के वेस्ट वार्ड ऑफिसर सस्पेंड
बीएमसी के वेस्ट बांद्रा के वार्ड ऑफिसर सहायक आयुक्त महेश पाटिल को निलंबित कर दिया गया है।
मामला १६ करोड़ के आर्थिक फ्रॉड से जुड़ा है ।
फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने यह मामला दर्ज किया है।
सहायक आयुक्त पाटिल फरार हैं, क्राइम ब्रांच उनकी तलाश कर रही है।
अप्रैल २०२४ में हबीबा वार्ड में पाटिल से मिलने आई थी और टैक्स से जुड़ी कुछ समस्या पर जानकारी मांगी थी। यही सहायक आयुक्त पाटिल ने बांद्रा में एक रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश करने का लालच दिया और निशित पटेल से मिलकर उसमें निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
क्राइम ब्रांच ने फिलहाल निशित पटेल , रुपेश मोरे को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ने फर्जी सरकारी दस्तावेज के बल पर हबीबा जाफरी से १६ करोड़ का फ्रॉड कर लिया।
मनपा ने बीएमसी सर्विसेज रूल्स १९८९ के तहत सहाय आयुक्त पाटिल को सस्पेंड किया है ताकि क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही जाँच निष्पक्ष रूप से हो सके।
पाटिल ने १८ मई तक छुट्टी ली थी और बाद में इसे बढ़ाए जाने का निवेदन भी किया , इसी समय यह प्राथमिकी दर्ज हुई है।
No comments
Post a Comment