आमदार राम कदम को मातृ शोक, काशी के मणि कर्णिका घाट में अंतिम संस्कार आज संपन्न/कई नेताओं ने दी अंतिम बिदाई।
घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक राम कदम (रामचंद्र शिवाजी कदम) की आई साहेब श्रीमती धोंडाबाई शिवाजी कदम का ११ जून को मुंबई में देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घाटकोपर मुंबई निवास ऑर्चर्डस रेजिडेंसी में रखा गया था।
आज दोपहर १२.३० बजे उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीतिरिवाज के साथ वाराणसी स्थित काशी के मणि कर्णिका घाट में संपन्न हुआ है।
कदम कई बार हजारों श्रद्धालुओं को मुंबई से बनारस बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लाते रहे हैं।
पहली बार मनसे से विधायक बने थे, ४ वर्षों का निलंबन भी हुआ और बाद में कुछ समय बाद ही भाजपा का दामन थाम लिया था और वह घाटकोपर से लगातार चुने जा रहे हैं।
उनके मातृ शोक में महाराष्ट्र समेत अन्य राज्य के नेताओं ने भी दुख जताया है।
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, डीसीएम एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार मैडम , राज्यपाल समेत दिग्गजों ने शोक जताया है।
जौनपुर ,यूपी के पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह भी आज आमदार कदम की मातोश्री के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
No comments
Post a Comment