0 दिल्ली होटल अग्निकांड में २१ जाने गईं, ४० से अधिक को बचा पाए, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज - Khabre Mumbai

Breaking News

दिल्ली होटल अग्निकांड में २१ जाने गईं, ४० से अधिक को बचा पाए, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज

कल सुबह ८.४८ बजे सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में तुरंत दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिस्ट स्टे भी एंड बी में भरी संख्या में पुलिस , ८ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद होटल में लगी आग पर नियंत्रण कर पाए।
४० से अधिक लोगों को निकाला गया, दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया ।
पुलिस के मुताबिक १९ कीमत पहले ही चुकी थी।
स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय के अनुसार ४७ लोगों को बचाया गया है।
आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने कहा कई विदेशी भी यहां घूमने आए थे, परिजन साकेत अस्पताल में इलाज कराने आए थे, मजबूरी में यहां रह रहे थे, दिल्ली सरकार को शर्म आनी चाहिए।

पीएम मोदी,दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समेत दिग्गजों ने घटना पर दुख जताया है।
पीएम कार्यालय से इस घटना में प्रभावित मृतक पीड़ितों को २ लाख और घायलों के लिए ५० हजार आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट के SDM जितेंद्र कुमार के अनुसार बिल्डिंग में कई रेस्टोरेंट चल रहे थे, इसलिए भी संभव है कि आग लगी, कारण अब भी स्पष्ट नहीं है। सम्बन्धित विभाग को आदेश दिया जाएगा कि ऐसे इंटरी हाउस पर सख्त कार्रवाई हो ,जिनका लाइसेंस कुछ और है लेकिन होटल चला रहे है।
मालवीय नगर से पूर्व आप विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया कि मृतको में अधिकांशतः विदेशी नागरिक है। यहाँ तारों का जाल बिछा है। बगल में मैक्स हॉस्पिटल है जहाँ लोग इलाज कराने आते हैं और इस होटल में ठहरते हैं। सामने ही रजाई की दुकान है।
आग लगने पर रजाई वाले ने रजाई बिछा दी जिससे बिल्डिंग से कई लोग कूद कर अपनी जान बचा पाए।
इस बिल्डिंग में एक बेसमेंट , ग्राउंड फ्लोर सहित पांच मंजिला है।





No comments