शेतकरी कर्ज़माफ़ी योजना 30 जून तक हो सकती है लागू/ 51 लाख किसानों को महाराष्ट्र में मिलेगी राहत
महाराष्ट्र में आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के लिए खुशी की खबर है।
इस वित्तीय वर्ष के लिए सीएम फडणवीस ने घोषणा की थी कि 27 हजार से 35 हजार करोड़ रुपए तक किसानों के कर्ज़माफ़ी को योजना लागू की जाएगी।
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्ज़माफ़ी योजना के तहत 30 जून तक यह योजना कार्यान्वित होगी।
सितंबर 2025 तक जिन किसानों का कर्ज 2 लाख तक है, माफ़ कर दिया जाएगा। जिनका कर्ज इससे ज्यादा है, वह ऊपर का कर्ज चुकाएं , उनको भी 2 लाख माफी दी जाएगी।
जिन किसानों ने नियमित रूप से कर्ज का भुगतान किया है, उन्हें 50 हजार का बोनस दिया जाएगा।
No comments
Post a Comment