महाराष्ट्र के ६ IAS अधिकारियों का तबादला/ तुकाराम मुंडे एक बार फिर चर्चा में
महाराष्ट्र में ६ IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है।
तुकाराम मुंडे को अन्न एवं औषधि प्रशासन का मुख्य बनाया गया है।
श्रीधर दुबे को मुंबई महानगर क्षेत्र झोपड़ पट्टी पुनर्वासन प्राधिकरण ठाणे का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। वह अब तक FDA आयुक्त थे और इसी साल फरवरी में वह इस पद पर आसीन हुए थे। राजेश नार्वेकर २००९ बैच IAS अधिकारी की जगह श्रीधर दुबे को दी गई थी।
कान्हू राम बाग़ाते को महा मुंबई मेट्रो का नया मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
बालासाहेब बेलदार धुले ज़िला परिषद के सीईओ बने हैं।
हैफ़किन इंस्टीट्यूट का MD आर एस चव्हाण को बनाया गया है।
संजय खंडारे, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
तुकाराम मुंडे को FDA आयुक्त बनाया गया है। पिछले २१ वर्ष की नौकरी में अब तक २५ वार तबादला हो चुका है। FDA विभाग एक क्लर्क की घूसखोरी के कारण सुर्खियों में कुछ समय से था। तुकाराम मुंडे का पिछले २ महीने में ही यह दूसरा तबादला है।
तुकाराम 2005 बैच के IAS हैं और हाल ही में दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव थे।
तुकाराम मुंडे को भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ, अनुशासन, नियमों का सख्ती से पालन करनेवाले कड़क अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
No comments
Post a Comment