बदलापुर जौनपुर के भाजपा विधायक ने की रेल मंत्री से मुलाकात/ श्री कृष्ण नगर रेलवे स्टेशन को अमृत योजना के तहत विकास की मांग
आज बदलापुर जौनपुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रेल भवन नई दिल्ली में माननीय श्री अश्वनी वैष्णव जी, रेल मंत्री, भारत सरकार से शिष्टाचार भेंट करके बदलापुर विधानसभा के क्षेत्रीय समस्याओं और ट्रेन ठहराव के लिए आग्रह किया जिस पर तत्काल अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उक्त कार्य निम्नवत है -
1. बदलापुर के श्री कृष्णानगर 23सी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
2. बदलापुर में बेगमपुरा ट्रेन तथा सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन और मुंबई जाने वाली ट्रेन का ठहराव के लिए आग्रह किया।
3. सिंगरामऊ में हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन का ठहराव और रेलवे जमीन पर बड़ा यार्ड बनाए जाने का आग्रह किया।
4. श्री कृष्णानगर रेलवे स्टेशन का जल्द अमृत भारत योजना के तहत विस्तारीकरण कराने का आग्रह किया।
5. ग्राम - औँका में रेलवे सम्पार किलोमीटर 851 पर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग गेट बनाए जाने का आग्रह किया।
No comments
Post a Comment