ठाणे के नौपाड़ा प्रभाग समिति इमारत में देर रात 1.30 बजे लगी आग/ दो की मौत, कई घायल/
आज देर रात 1.30 बजे के लगभग अग्निशमन दल को सूचना मिली कि नौपाड़ा परिसर ठाणे में गांवदेवी भाजी मार्केट के ऊपरी मंजिल पर स्थित प्रभाग समिति नगर निगम के कार्यालय में आग लग गई।
अग्निशम दल आग बुझाने पहुंचा और इस दौरान धुएं से दम घुटने लगा जिससे फायर अधिकारी सागर शिंदे ( ४३ वर्ष ) , कालू शंकर गाड़ेकर (५३) नगर निगम सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई ।दो अन्य फायर कर्मचारी घायल भी हो गए।
दफ्तर रात के समय बंद होने से बहुत बड़ा हादसा टल गया।
भाजी मार्केट में कपड़ा दुकानें भी हैं ,इसी से आग तेजी से फैल गई।
तड़के सुबह आग लगने के चलते दुकानें बंद थीं इसलिए बड़ा जान माल का हादसा टल गया।
मामले की जांच जारी है और आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।
No comments
Post a Comment