भारत वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल करेगा निर्यात/ इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस निर्यात का एग्रीमेंट अंतिम चरण में
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के निर्यात का एग्रीमेंट भारत और वियतनाम के बीच हो चुका है। राजेश कुमार सिंह ने आज सिंगापुर के सांगरी ला सिक्योरिटी समिट में ये बात कही हालांकि सिंह ने यह भी कहा कि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
बीते कुछ हफ्ते पहले ही पीएम मोदी और वियतनाम राष्ट्रपति के बीच नई दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद यह खबर आई है।
भारत इंडोनेशिया को भी ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात शीघ्र ही करेगा , और यह करार अंतिम चरण में है।
ब्रह्मोस मिसाइल ३८० किमी की मारक क्षमता लिए है, इसे जमीन, आकाश, जल स्तर कही से भी लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत और रूस ने संयुक्त रूप से मिलकर बनाया है।
भारत , दक्षिणी एशियाई देशों में रक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कर रहा है।
No comments
Post a Comment