0 आली रे आली कंडेला आली - Khabre Mumbai

Breaking News

आली रे आली कंडेला आली

मुंबई महानगर में वाटर मेट्रो विस्तार तेजी से हो रहा है।पूरे देश में वाटर मेट्रो फेरी दौड़ेगी और शुरुआत मुंबई से होने जा रही है।


मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट JNPT में एक कंडेला पी १२ फेरी खड़ी और कस्टम क्लियरेंस के इंतजार में है। कुल ११ फेरी की मांग की गई है। यह जानकारी राज्य के मत्स्य व्यवसाय एवं पोर्ट मंत्री नितेश राणे ने दी है।

एक बार में ३० लोग यात्रा कर सकेंगे।
४० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
दो मार्गों पर अभी मुख्यतया चलाई जाएगी।
पहला मार्ग : गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग
दूसरा मार्ग: मंडावा से वर्सोवा मढ़।

राज्य में ३४० किमी लंबा वाटर मेट्रो का व्यापक मार्ग बिछाया जाएगा जिसके लिए ६५०० करोड़ खर्च प्रस्तावित है।
इसके लिए आधुनिक जल मार्ग, टर्मिनस, मेट्रो फेरी का विस्तार होना है।

No comments