0 पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़त से कैश लॉजिस्टिक्स कंपनियों ने जताई चिंता। ATM में कैश रखने वाली कंपनियों ने लिखा IBA को पत्र - Khabre Mumbai

Breaking News

पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़त से कैश लॉजिस्टिक्स कंपनियों ने जताई चिंता। ATM में कैश रखने वाली कंपनियों ने लिखा IBA को पत्र

इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के सीईओ वी जी कन्नन को एटीएम कैश लॉजिस्टिक्स कंपनियों ने पत्र लिखकर उनकी बढ़ती ऑपरेशन दरों को त्वरित ध्यान में लाने का निवेदन किया है, ऐसा न होने की स्थिति में ATM कैश का संचालन मुश्किल हो सकता है।
CMS इंफोसिस्टम, brink's इंडिया, SIS ने पत्राचार किया है।
करेंसी साइकिल एसोसिएशन के महासचिव पालीवाल के अनुसार, डीज़ल पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से कैश लॉजिस्टिक कंपनियों के ऑपरेशन कॉस्ट में १५ से २० प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी एशिया में अमेरिका इजरायल बनाम ईरान युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मिज का समुद्री रास्ता अब भी बंद होने से वैश्विक संकट खड़ा हो रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत १०० डॉलर प्रति बैरेल से अधिक हो जा रहा है जिससे पेट्रोल डीजल एवं अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बना हुआ है।

No comments