बिहार में मां ने यूपी के चंदौली में अपनी १२ वर्षीया बेटी को १६ हजार में बेचा/ बेटी के साथ बलात्कार, मानवता हुई शर्मसार ।
चाइल्ड ट्रैफिकिंग का एक और मामला दिल दहलाने वाला है।
बिहार में एक मां ने १२ वर्षीया बिटिया को १६ हजार और १० साड़ी के बदले उत्तर प्रदेश के चंदौली के एक ४० वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया।
इस व्यक्ति ने और एक ऑटो ड्राइवर ने इस लड़की का बलात्कार किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लहरु यादव, आरोपी ने दिल्ली जाकर ९० हजार खर्च कर हैयर ट्रांसप्लांट कराया ताकि युवा दिखे। इस लड़की को खरीदने के बाद चंदौली के चाहनिया इलाके में एक मंदिर में फर्जी शादी की।
इसके बाद इस बिटिया के साथ कई बार बलात्कार करता रहा। इस लड़की से घर के काम करवाता रहा और रेप करता रहा।
गांव वालों ने उसे धमकी दी और समझाया कि नाबालिग को पत्नी के रूप में रखना अवैध है और उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
इससे डरकर यादव ने लड़की को बनारस के पास सारनाथ में १९ मई को छोड़कर चला गया।
यहां ऑटो ड्राइवर रवि वर्मा ने लड़की से वादा किया कि वह उसकी माँ से फिर से उसे मिलाएगा और उसके बाद एक तालाब के किनारे ले जाकर उसका बलात्कार किया। इसके बाद ड्राइवर भाग गया।
घटना प्रकाश में तब आई जब २१ मई को बनारस में स्थानीय लोगों ने इस लड़की को रोते बिलखते घूमते देखा और पुलिस को अलर्ट किया।
बनारस , सारनाथ पुलिस ने चाइल्ड वेल्फेयर कमिटी की मौजूदगी में बच्ची का स्टेटमेंट दर्ज किया। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं, पाक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज किया और शनिवार को तीनों अभियुक्त आरोपियों को अलग अलग ठिकानो से अरेस्ट किया गया है।
सारनाथ, वाराणसी के इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्रिपाठी के अनुसार तीनों अपराधियों को अरेस्ट कर लिया गया है।
No comments
Post a Comment