0 मिलन रोड बिल्डटेक पर ६ करोड़ की पेनल्टी/मुलुंड मे मेट्रो लाइन ४ का निर्माणाधीन स्लैब गिरा, १ की मौत, ३ गंभीर रूप से घायल/ ५ हुए गिरफ्तार - Khabre Mumbai

Breaking News

मिलन रोड बिल्डटेक पर ६ करोड़ की पेनल्टी/मुलुंड मे मेट्रो लाइन ४ का निर्माणाधीन स्लैब गिरा, १ की मौत, ३ गंभीर रूप से घायल/ ५ हुए गिरफ्तार

कल दोपहर मुलुंड मे LBS मार्ग पर मेट्रो लाइन ४ का निर्माणाधीन स्लैब गिर गया जिसके नीचे खड़ी एक ऑटो और एक कार पर वह गिरा।

कार में मौजूद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद से भर थानी ग्राम से ग्राम प्रधान रामधनी यादव की मौत हो गई , नेताजी यहां एक वैवाहिक समारोह के लिए आए थे।तीन अन्य भी घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है। इन घायलों में पूर्व सरपंच महेंद्र यादव भी हैं।

इस घटना पर राज्य सरकार ने संज्ञान लिया, शहर के विकास मंत्री एवं राज्य के डीसीएम एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।मनपा के कार्यकारी अभियंता सावले को सस्पेंड कर दिया है। कॉन्ट्रेक्टर मिलन रोड बिल्डटेक पर ६ करोड़ का फाइन लगाया गया है।  इस प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट लौस बर्गर हैं। ५ लोगों की मामले में गिरफ्तारी हो गई है।
इस घटना पर बॉलीवुड से लेकर नेता, अभिनेता नेता, समाजसेवकों ने सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
यह मेट्रो लाइन ४ वडाला ठाणे कसरवाडवली को जोड़ती है।


No comments