0 महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र कल से शुरू ,20 मार्च तक चलेगा सत्र। विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में , सीएम की चाय पार्टी का बहिष्कार - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र कल से शुरू ,20 मार्च तक चलेगा सत्र। विपक्ष सरकार को घेरने के मूड में , सीएम की चाय पार्टी का बहिष्कार

कल 23 फरवरी 2026 से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है जो 20 मार्च तक चलेगी। 
परंपरागत चाय पार्टी जो मुख्यमंत्री द्वारा विधान भवनमें दी जाती है उसका बहिष्कार महा विकास आघाड़ी के नेताओं ने किया है।

उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के विमान हादसे को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग  इस सत्र में उठने की संभावना है। विपक्ष का मानना है कि सरकार ने जल्दबाजी में इस हादसे में किसी तरह के षडयंत्र की भावना को मानने से इनकार कर दिया है।
विपक्ष के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पर 92 हजार करोड़ का कर्ज लाद दिया है ,यह सुनियोजित तरीके से राज्य को डुबाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित परंपरागत चाय पार्टी में  शरद पवार राकांपा के भी कोई नेता नहीं पहुंचे। इसे कम्युनिकेशन गैप बताया जा रहा है। वहीं शिवसेना UBT राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर, विधान परिषद की सीट लेना चाहती है।
यवतमाल में पिछले महीने लगभग़ 22 किसानों ने आत्महत्या की है। बड़े बड़े खर्चों वाले विकास का दावा करनेवाली सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने में असफल रही है।
विपक्ष का दावा है कि ज़मीनी स्तर ओर किसानों की हालत नहीं बदली है।

लाडकी बहन योजना पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने कहा कि सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ा है और इसके चलते कई जरूरी आर्थिक योजनाएं लागू नहीं हो रही हैं।

विपक्ष ने राज्य सरकार के नेताओं दिया किए दावोस दौरे पर श्वेत पत्र जाहिर करने की मांग की है। , विपक्ष का आरोप है कि  सार्वजनिक धन खर्च हुआ लेकिन ठोस परिणाम नहीं दिखा।
महा विकास आघाड़ी के अनुसार राज्य में हर जगह ड्रग्स और नशीले  प्रतिबंधित पदार्थों का कारोबार खूब फल फूल रहा है। 
महिला सुरक्षा पर भी सरकार को फेल बताया जा रहा है। राज्य से लगभग 1.57 लाख महिलाएं  लापता हैं। एक सरपंच आदिवासी महिला भी गायब है।
विपक्ष का आरोप है एसीबी यानि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग राजनीति से प्रेरित होकर विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई करता है और राज्य सरकार इन सरकारी तंत्रों का उपयोग विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही है।
राज्य में 75 स्कूलों को माइनॉरिटी का दर्जा दिया गया और फिर उसे निरस्त किया गया। सरकार की इस अनियमित फैसलों पर विपक्ष ने आशंका जताई है।
 कल से शुरू होकर 20 मार्च, कुल 26 दिन तक राज्य का विधानसभा सत्र मुंबई विधान भवन में चलने जा रहा है।






No comments