बिना हमारी मदद के मुंबई मनपा का महापौर नहीं: राकांपा मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक
मुंबई में चुनाव की पूरी जिम्मेदारी महायुति सरकार में शामिल अजीत पवार ,उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व की राकांपा( NCP) से उनके पूर्व आमदार नवाब मलिक को दी गई है।
राकांपा ने मुंबई मनपा चुनाव के लिए ९५ लोगों को मैदान में उतारा है, एक का एप्लीकेशन तकनीकी ग्राउंड पर कैंसिल हुआ है।
नवाब मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि NCP ३० सीट भी जीतती है ,तब भी मुंबई का महापौर बनाने में उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बिना उनके समर्थन के महापौर नहीं बन सकता। मलिक ने यह भी कह दिया कि महापौर NCP से ही बनेगा।
२०२४ के विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी सना को टिकट दिया गया और वह जीत गई जबकि नवाब मलिक चुनाव हार गए थे।
भाजपा ने नवाब मलिक को राकांपा द्वारा सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बुलाए जाने पर भी विरोध जताया था।
नवाब मलिक ने कुर्ला बस डिपो के पास गोलवाला कंपाउंड स्थित जगह को कुख्यात माफिया मोस्टवांटेड टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जरिए खरीदा था, इस डील में मालिक के रिश्तेदार का नाम भी सामने आया था।
कई अखबारों में मलिक के दावूद से संबंध होने और उन्हें देशद्रोही तक कहा गया। इसके बाद भाजपा ने मलिक को विधानभवन में नहीं बुलाने के लिए NCP को निवेदन किया था।
No comments
Post a Comment