महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी भाषा अनिवार्य, सातारा के मराठी सम्मेलन में बोले सीएम फडणवीस
सातारा, महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस जो नागपुर से आमदार हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में हैं, ने कहा कि राज्य में सिर्फ मराठी भाषा ही अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि पिछली महाविकास आघाड़ी ने ने एक रिपोर्ट तैयार की जिसके अनुसार हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा के रूप में लागू किया जाना था। पहली कक्षा से ही यह अनिवार्य किया जाए या नहीं इस पर निर्णय नहीं हुआ था। हमारी सरकार ने इसी प्रस्ताव पर काम करना शुरू किया। कई जगह से विरोध के बाद हमने नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में समिति बनाई है जिसकी रिपोर्ट अभी बाकी है। राज्य सरकार रिपोर्ट आने के बाद उचित फैसला लेगी।
सीएम ने कहा कि हमारे यहां इंग्लिश, फ्रेंच, स्पेनिश भाषा के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाता है जो कि इंटरनेशनल भाषाएं हैं लेकिन अपने ही देश की भाषाओं को स्वीकारने में विरोध किया जाता है, यह बिल्कुल सही नहीं है।
No comments
Post a Comment