0 महिला कांस्टेबल से पति ने पुलिस ठाणे में की मार पीट, प्राथमिकी दर्ज/ घरेलू हिंसा की शिकार महिला सिपाही - Khabre Mumbai

Breaking News

महिला कांस्टेबल से पति ने पुलिस ठाणे में की मार पीट, प्राथमिकी दर्ज/ घरेलू हिंसा की शिकार महिला सिपाही

अंधेरी पुलिस ठाणे में तैनात ३७ वर्षीय महिला कांस्टेबल वनिता हजारे के साथ उनके पति ३७ वर्षीय विनायक घाडगे ने पहले तो झगड़ा किया फिर पेट पर प्रहार किया, हाथ के ब्रेसलेट से महिला सिपाही के सर पर प्रहार किया। दूसरी महिला सिपाही ने बीच बचाव किया तो वह भाग गया। सिपाही गर्भवती है।
वनिता ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष में सास पारू आई और तीन ननद भाग्यलक्ष्मी समेत उसे परेशान कर रहे थे। मायके से सोना क्यों नहीं लाई? इस पर झगड़ा होता था।

विनायक ने एक ट्रक और पनवेल में एक फ्लैट लियाबता जिसकी लोन EMI के लिए वह वनिता पर दबाव बनाता था। दंपति के पास ४ वर्ष का लड़का भी है। उसकी रोटेशनल ड्यूटी के चलते ससुराल पक्ष खाना बनाने ,सोना मायके से लाने के लिए दबाव बनाता रहा है।

 तंग आकर वनिता ने अंधेरी पुलिस कॉलोनी में एक घर ले लिया और बेटे के साथ रहने लगी।
कुछ दिन बाद विनायक भी पहुंच गया और सामान्य तरीके से रहने लगा ।४ से पांच माह बाद वह पुराने बर्ताव पर लौट आया और गाली गलौज, मार पीट करने लगा।वह शराब भी पीता है और सैलरी भी वनिता से मांगता है जबकि घर का खर्च वही चलाती है।
पति विनायक पर BNS की धारा ८५ समेत परिवार के अन्य पति की मां , तीनों बहनों पर मामला दर्ज किया गया है।
कानून के सिपाही जो लोगों की रक्षा करते हैं, उनके साथ उनके ही घरवाले ऐसा दुर्व्यवहार करते हैं तो उनकी मानसिक विकृति पर तरस आता है।
महिलाएं आज देश सर्वांगीण विकास में पुरुषों से कहीं अधिक योगदान दे रही हैं ऐसे में इस तरह की खबरें धक्कादायक हैं।




No comments