0 महाविकास आघाड़ी द्वारा सत्याचा मोर्चा में उमड़ी भीड़, मनसे, शिवसेना UBT ,कांग्रेस और राकांपा(एसपी) के कार्यकर्ताओं ने निकाला मोर्चा - Khabre Mumbai

Breaking News

महाविकास आघाड़ी द्वारा सत्याचा मोर्चा में उमड़ी भीड़, मनसे, शिवसेना UBT ,कांग्रेस और राकांपा(एसपी) के कार्यकर्ताओं ने निकाला मोर्चा

कल चर्चगेट के फैशन स्ट्रीट से लेकर मुंबई मनपा मुख्यालय तक सत्याचा मोर्चा का आयोजन विपक्षी महाविकास आघाड़ी राजनीतिक पार्टियों द्वारा किया गया। 

नेताओं के अनुसार, महाराष्ट्र के वोटर्स लिस्ट में लाखों नाम फर्जी हैं, किसी की डुप्लीकेट एंट्री है, किसी का आधार डिटेल गलत है, किसी का नाम गलत तरीके से मिटा दिया गया है। ऐस करते हुए भारतीय चुनाव आयोग ने सत्तासीन पार्टी भाजपा का सहयोग किया है ।
महाविकास आघाड़ी के दलों की मांग है जब तक वोटर्स लिस्ट में सुधार नहीं किया जाता तब तक महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव नहीं किया जाएं।

इस सत्याचा मोर्चा ( रैली फॉर ट्रुथ) में पहली बार मनसे ने भी शिवसेना UBT, कांग्रेस, राकांपा शरद पवार पक्ष को ज्वाइन किया। मनसे के हजारों कार्यकर्ता इस मोर्चा में शामिल थे। 
शरद पवार ने अपनी स्पीच में कहा कि यह मोर्चा हमारे प्रजातांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार को बचाने की मुहिम है।
राज्य की जनता बेचैन है, परेशान है। हमें एकजुट होना ही पड़ेगा।जो नागरिक गलत आधार कार्ड की शिकायत करते हैं, उन्हें सहयोग देने के बजाय उन्हें टारगेट करने का काम मौजूदा सरकार कर रही है।

उद्धव ठाकरे ने आधिकारिक रूप से मनसे के साथ अधिकारिक गठबंधन का ऐलान किया और कहा कि मराठी मानुष, मतदाताओं के अधिकार, महाराष्ट्र के प्रजातंत्र को बचाने के लिए हमे एक होना है।

राज ठाकरे मनसे प्रमुख ने कहा कि एक ही मतदाता की दो एंट्री है, ऐसे कितने लाख फर्जी एंट्रीज हैं। एक वायर कल्याण में भी है और मालाबार हिल में भी है। १ जुलाई को मतदार सूची जारी की गई है जिसमें ऐसी बहुत सारी गड़बड़ियां हैं।




No comments