0 असीमित भीड़ और लापरवाह प्रबन्धन के चलते श्री विजया वेंकटेश्वरा मंदिर में 8 महिला, 1बच्चे की मौत, 13 घायल - Khabre Mumbai

Breaking News

असीमित भीड़ और लापरवाह प्रबन्धन के चलते श्री विजया वेंकटेश्वरा मंदिर में 8 महिला, 1बच्चे की मौत, 13 घायल

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुगा क्षेत्र में स्थित श्री विजया वेंकटेश्वरा मंदिर में कल दोपहर के समय भीड़ अनियंत्रित होने के चलते एक दूसरे पर गिरे, 8 महिला समेत एक बच्चे की मौत हो गई।13 अन्य घायल भी हुए जिनमें 3 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

कल प्रबोधिनी एकादशी के निम्मित भगवान के दर्शन हेतु 15 हजार से अधिक भक्तों की भीड़ मंदिर में आई थी जबकि मंदिर की क्षमता के तहत लगभग 2 हजार भक्त हर सप्ताह के अंत में आते हैं। 
मंदिर पहाड़ी ऊंचाई क्षेत्र पर है। सीढ़ियों के बगल से जो स्टील रॉड की रेलिंग है वह टूट गई जिससे वहां उसी पर बल देकर खड़े लोग अस्थिर हो गए, बैलेंस बिगड़ गया और एक दूसरे पर गिरने लगे।
गृहमंत्री बांग्लापुडी अनीता के अनुसार भारी भीड़ और मंदिर प्रशासन की लापरवाही के चलते यह भीषण दुखद हादसा हुआ है। गहराई से इसके घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
घायलों को काशीबुगा और पलसा के अस्पतालों में तुरंत संभव समय रहते भर्ती कराया गया है।
मंदिर का प्रबन्धन निजी तरीके से ही किया जाता रहा है, सरकारी सहयोग नहीं है।

एंडोमेंट मिनिस्टर अनम रामनारायण रेड्डी के अनुसार मंदिर को एक व्यक्ति हरीमुकुंड पांडा द्वारा बनाया गया और देखरेख भी वही करते हैं। पांडा ने अपनी 12 एकड़ की अचल संपत्ति पर 20 करोड़ की लागत से मंदिर का निर्माण कराया था।
यह सरकारी अधीनस्थ मंदिर नहीं है और प्रबंधन समिति ने इस घटना के बाद तुरन्त रूप से प्रशासन या पुलिस को सूचित भी नहीं किया।
मंदिर की क्षमता 2 से 3 हजार की है जबकि इस समय 25 हजार के लगभग लोग आ गए थे और मंदिर प्रबंधक की लापरवाही के चलते प्रबंधन नहीं हो पाया।
मृतक के परिजनों को 2 लाख का ऐलान केंद्र सरकार ने किया, पी एम मोदी ने गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हृदय विदारक घटना बताते हुए इसमें उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी दौरा किया और पूरे सरकारी सहयोग का भरोसा दिलाया है।


No comments