न्यायमूर्ति सूर्यकांत बन सकते हैं देश के ५३ वें CJI
न्यायमूर्ति, सर्वोच्च न्यायालय सूर्यकांत जी देश के वरिष्ठतम वकील हैं और उन्हें ५३ वा सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश CJI बनाया जा सकता है।
सूर्यकांत जी को मई २०१९ में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था, जिन्हें श्री रंजन गोगोई द्वारा अप्वाइंट किया गया था।
वह १९८४ में कानूनी शिक्षा हासिल करने के बाद जन्म राज्य हरियाणा के हिसार जिला में बतौर वकील कार्य किया।१९८५ में वह हरियाणा में स्थानांतरित हुए और हरियाणा के हाई कोर्ट में वकील के रूप में प्रैक्टिस किया। उनकी उत्कृष्ट न्यायिक सेवा को देखते हुए एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया।२००४ में वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए।
१० फरवरी १९६२ को वह हिसार, हरियाणा के छोटे से कस्बे में जन्मे थे और उनकी लगन, ईमानदारी , न्याय के प्रति गहन संवैधानिक अध्ययन ने उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में प्रतिष्ठित किया।
२४ नवम्बर को वह CJI के रूप में शपथ ले सकते हैं, फरवरी २०२७ तक इस पद पर बने रहेंगे।
२३ नवंबर को वर्तमान CJI बी आर गवई सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
No comments
Post a Comment