नवी मुंबई ट्रेजेडी, एक ही घर में पांच लोग बेहोश, एक की मौत/ उलवे पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
नवी मुंबई के उल्वा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मकान मालिक घरात ने पुलिस को गुरुवार को अलर्ट किया कि उसके घर से किरायेदार जवाब नहीं दे रहा , कई बार दरवाजा पीटने के बाद भी कोई नहीं बोल रहा है, दो बच्चे हैं जिनकी रोने की आवाज सुनी गई है।
सोर्स इमेज : FPJ प्रतीकात्मक छायाचित्र
बुधवार रात को भी दरवाजा नहीं खोला गया था।
उल्वा पुलिस हरकत में आया और फायर ब्रिगेड की मदद से दरवाजा तोड़ा गया,
संतोष बीरा लुहार, २२ वर्ष, रमेश बीरा लुहार, २३ वर्ष, संतोष की पत्नी संगीता, दो बच्चे आर्यन ,३ साल और एक अन्य ५ साल मिले। सभी बेहोश थे। संतोष के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। अस्पताल ले जाया गया जहां संतोष ने दम तोड़ दिया। अन्य का इलाज पनवेल उप तालुका अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रथम तया यह प्रतीत होता है कि घर में कोई दाखिल नहीं हुआ था, तोड़ फोड़ की घटना नहीं हुई है। वास्तविक पता तो पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही लगेगा कि आखिर हुआ क्या है।
उल्वा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक अर्जुन रजाने की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
लुहार परिवार मूलतः नेपाल से है।संतोष होटल में काम करता था जबकि रमेश वॉचमैन था।
No comments
Post a Comment