वडाला टी टी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक और पी एस आई रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार।एसीबी की कार्रवाई।
गुरु तेग बहादुर नगर परिसर से के निकट वडाला ट्रक टर्मिनल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस सब इस्पेक्टर को कल शुक्रवार के दिन एंटी करप्शन विभाग ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मामला क्षेत्र में मौजूद एक समाज हाल से जुड़ा है जिसमें विवाद के चलते एक पक्ष ने 7 सितम्बर को दुसर प्रतिद्वंदी पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दूसरा पक्ष शिकायत में से अपनी बेटी का नाम निकलवाना चाहता था इसलिए पुलिस सब इंस्पेक्टर साहब राहुल रमेश वाघमोडे 37 वर्ष ने स्वयं के लिए 50 हजार जबकि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महोदय चंद्रकांत सुधाकर सरोदे 50 वर्षीय के लिए 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।
पहले ही दिन 20 हजार वाघमोडे ने अपने लिए ले ली।10 सितम्बर को बाकी के 30 हजार ले लिए और सीनियर पी आई के लिए आधी इंस्टॉलमेंट 2 लाख के लिए तैयार हो गया।
26 सितम्बर को पहले से ही लाच लुपत विभाग यानि एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई सूचना के आधार पर एसीबी के अधिकारियों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को रिश्वत की रकम स्वीकारते हुए पांच गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया है।
No comments
Post a Comment