आज से पानी पीना बंद, मनोज जारंगे पाटिल का फैसला, हमारी मांग संवैधानिक, आरक्षण मिलने तक नहीं हटूंगा
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई सीएसएमटी स्थित आजाद मैदान में हजारों लाखों कार्यकर्ताओं, समर्थकों के साथ मराठा क्रांति मोर्चा के लीडर मनोज जारंगे पाटिल भूख हड़ताल पर हैं।
आज उनका चौथा दिन है, अब तक वह पानी पी रहे थे लेकिन अब आज सोमवार से पानी भी नहीं पीने का संकल्प लिया है।
शनिवार देर शाम तबियत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने स्वास्थ्य निरीक्षण किया था जिसमें बीपी और शुगर स्तर सामान्य रहा।
पाटिल ने मांग की है मौजूदा ओबीसी वर्ग में 10% आरक्षण के तहत मराठा समाज को शामिल किया जाए।
क्या कहना है अन्य मराठा नेताओं का ?
सरकार में मंत्री नितेश राणे एवं वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल के अनुसार ओबीसी में मराठा समाज को आरक्षण मिलना सहज नहीं है। मौजूदा EWS में उन्हें किया जा सकता है।
राज्य सरकार के मंत्रियों में लगातार बैठकों का दौर जारी;
मंत्री राधा कृष्ण विखे पाटिल की अगुवाई में सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे एवं अन्य के बीच कल भी मंथन चला और संवैधानिक रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।शिंदे के अनुसार इस तरह सभी मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र नहीं बांटा जा सकता। उल्लेख कर दें कि ५८ लाख मराठों में से १० लाख लोगों को तय मानक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया के तहत कुनबी प्रमाणपत्र दिया जा चुका है।
आजाद मैदान पोलिस ने मराठा लीडर मनोज जारंगे पाटिल की बात मानते हुए फिर एक दिन अनशन की सीमा बढ़ा दी और आज अनशन जारी रहेगा। इसे मद्देनजर रखते हुए मनपा प्रशाशन ने भी शौचालय, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा को जारी रखा है।
मनोज जारांगे पाटिल के अनुसार एक साथ ८ दिन का अनशन परमिशन दिया जाए, एक एक दिन नहीं चाहिए।
बाएं से : राकांपा एसपी पक्ष आमदार रोहित पवार, महाराष्ट्र के नामदार नितेश राणे
नितेश राणे ने लगाया आरोप:
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि मराठा मोर्चा को राकांपा शरद पवार पक्ष के आमदार रोहित पवार फंडिंग कर रहे हैं।
No comments
Post a Comment