प्रिया मराठे को कैंसर ने निगल लिया।१ साल से चल रहा था इलाज, आज कह दिया ३८ की उम्र में अलविदा। स्मॉल स्क्रीन पर खूब शोहरत मिली।
मराठी अभिनेत्री ,मुंबई के मीरा रोड में रहनेवाली प्रिया मराठे ने आज सुबह अपने मुंबई आवास पर आखिरी सांस ली।
वह पिछले एक वर्ष से कैंसर से लड़ रही थीं।
पवित्र रिश्ता सीरियल से वर्षा के रूप में पूरे देश में पहचान मिली।यह वही सरल है जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने लीड रोल में भूमिका निभाई और सुशांत को इसी सीरियल फेम के चलते बॉलीवुड में ब्रेक भी मिला और कई फिल्म सुपरहिट रही।
प्रिया मराठे ने बालाजी के बैनर तले बनी सीरियल्स कसम से , बड़े अच्छे लगते हैं में भी काम किया। कसम से में विद्या बाली का रोल और बड़े अच्छे लगते हैं के लिए ज्योति मल्होत्रा का रोल निभाया। कई मराठी सीरियल्स में भी काम किया।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार हर साल दुनियाभर से २ करोड़ कैंसर पीड़ितों का इलाज होता है और १ करोड़ लोग मर जाते हैं।२०४० तक यह आंकड़ा ३ करोड़ तक पहुंच सकता है।
अक्सर लोग कैंसर की पहचान बहुत देरी से करते हैं और बचाना मुश्किल हो जाता है, वह तीसरे या चौथे स्टेज तक पहुंच जाता है।
शुरुआत में ही बिना लापरवाही के यदि पहचान हो जाए और उपचार मिले तो जीवन बचाया जा सकता है, इसकी संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
यदि आपको लगे;
शरीर में गांठ बन गई है, सूजन आ रही है,
हफ्ते भर से ज्यादा खांसी हो और आराम नहीं मिल रहा है,
बिना कारण के शरीर से खून निकलता हो,
जन्मजात शारीरिक निशान का रंग बदल रहा हो,
आप नियमित रूप से बिना किसी बदलाव के आहार करते हैं फिर भी आपका शारीरिक वजन घट रहा है...
तो डॉक्टर की सलाह, परामर्श लेना मत भूलिए। उपरोक्त किसी भी समस्या को हल्के में लेने की भूल नहीं करें।
प्रिया मराठे ने १९८७ में मुंबई में जन्म लिया और २०१२ ने मराठी अभिनेता शांतनु मोघे से विवाह किया। वह पिछले सितंबर २०२४ के बाद से इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव नहीं थीं।
उनके जाने से टीवी फैंस और उन्हें चाहनेवाले लोगों के बीच दुख का माहौल है।
No comments
Post a Comment