मराठा क्रांति मोर्चा का अनशन जारी/ सुप्रिया सुले की गाड़ी का घेराव, मनोज जारंगे पाटिल का बयान; सरकार करवा सकती है दंगा, हमे सावधान रहने की जरूरत
२९ अगस्त से मराठा क्रांति मोर्चा के प्रमुख नेता मनोज जारंगे पाटिल मुंबई के आजाद मैदान में लाखों कार्यकर्ताओं, मराठा समुदाय के आरक्षण को समर्थन देनेवाले लोगों के साथ अनशन पर हैं।
मनोज पाटिल ने घोषणा की है ,जब तक आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक मुंबई नहीं छोड़ेंगे, आमरण अनशन जारी रहेगा।
आज राकांपा शरद पवार पार्टी से खास दार एवं पक्ष प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी यहां पहुंची और मनोज ्जरंगे पाटिल से मिलकर हाल चाल जाना।जाते समय सुप्रिया की गाड़ी का घेराव किया गया , कुछ कार्यकर्ताओं ने पानी के बोतल भी गाड़ी पर फेंके ।इस पूरे घटना क्रम की जानकारी पत्रकारों द्वारा मनोज पाटिल को दी गई।
प्रतिक्रिया देते हुए मनोज जारांगे पाटिल ने कहा है कि उनके बच्चे , कार्यकर्ता ऐसा भी कर सकते। बच्चों, सावधान रहना है, सरकार दंगा करवा सकती है। यहां आनेवाला नेता चाहे सरकार का हो, विरोधी हो ,भाजपा का हो या किसी भी पार्टी का हो, हमे उसका सम्मान करना चाहिए।यदि हम दुर्व्यवहार करेंगे तो यहां नेता आने से घबराएंगे।
जितना हो सकता है, हम सहेंगे ,जब सहनशक्ति के ऊपर बात चली जाएगी, तब देखेंगे कि हमें आगे क्या करना है।
इससे पहले कल संदीप शिंदे समिति के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे भी मिलने आए और काफी बातचीत की।
मनोज जारांगे पाटिल ने शिंदे से कहा कि आधी जनता ओबीसी समाज में है और आधी नहीं ,ऐसा कैसे? मागासवर्ग यानी ओबीसी में पहले १८० जातियों का समावेश था ,यह बढ़कर ४०० कैसे पहुंच गई?
श्री शिंदे ने कहा कि एक तय प्रारूप के तहत जिनको ओबीसी समाज में सम्मिलित होना है उन्हें अप्लाई करना होता है, उसे स्वीकृति देना यह ओबीसी वर्ग के गठित अधिकारियों का काम है, यह शिंदे समिति नहीं कर सकती।
२०२३ में शिंदे समिति बनाई गई जो कुनबी जाती में लोगों का प्रस्तावित एवं मानक कागज पत्रों दस्तावेजों के साथ अप्लीकेशन लेकर उन्हें कुनबी प्रमाण पत्र देने के लिए गठित हुई है। लगभग ५८ लाख लोग हैं जिन्हें कुनबी में शामिल होना है ,अब तक १० लाख लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र दिया गया है।
मनोज जारंगे पाटिल को २०२३ से पहले बहुत कम लोग जानते थे ,पर जबसे मराठा समाज को ओबीसी वर्ग के अंदर आरक्षण देने का मुद्दा उन्होंने उठाया है और कई अनशन, आंदोलन अब तक किए हैं, महाराष्ट्र समेत पूरे देश में चर्चित हो चुके हैं।
इस पहले भी उन्होंने मुंबई का रुख किया था।
पाटिल ने कहा कि आधा विदर्भ, खानदेश, कोंकण को आरक्षण मिला है तो बाकी को क्यों नहीं? उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस के लिए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पूरे महाराष्ट्र ने बनाया है, सिर्फ मुंबई ने नहीं बनाया है।
कल एक मराठा की हृदय धड़कन रुकने से यहां मौत हो गई लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था तुरंत नहीं हो सकी, जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक देर हो चुकी थी। सीएम ने एक और जान ले ली, ऐसा आरोप भी मनोज जारांगे पाटिल ने लगाया।
फडणवीस सीएम ने कहा है कि सरकार कटिबद्ध है, वह योजनबद्ध तरीके से नियम के तहत न्याय देने के लिए जो आवश्यक है, वह जरूर करेगी।
मराठा क्रांति मोर्चा के तहत यह आंदोलन कितना लंबा चलेगा, यह देखना होगा, सरकार के लिए आनेवाले दिन कितने चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।अगले वर्ष फरवरी तक मनपा चुनाव भी होनेवाले हैं।
No comments
Post a Comment