0 नवी मुंबई के कॉलेज में मराठी भाषा को लेकर मारपीट/व्हाट्स विवाद से बात मार पीट तक पहुंची।MNS ने दी दखल - Khabre Mumbai

Breaking News

नवी मुंबई के कॉलेज में मराठी भाषा को लेकर मारपीट/व्हाट्स विवाद से बात मार पीट तक पहुंची।MNS ने दी दखल

नवी मुंबई के वाशी स्थित एक कॉलेज के व्हाट्स अप ग्रुप में कुछ विद्यार्थी आपस में बात कर रहे थे ,इसी बीच एक विद्यार्थी ने मराठी में लिखा कि मराठी में बात करो नहीं तो राज ठाकरे आ जाएंगे। यह बात 22जुलाई की है।
23 जुलाई सुबह 10.30 बजे उसी विद्यार्थी को फैजान नाइक समेत चार लोगों ने घेर लिया और हमला कर दिया।
फैजान ने तो हॉकी स्टीक से उस के सर पर हमला कर दिया। लड़के को  गंभीर चोट आई है। इस मामले  में मनसे ने दखल ली है और चेतावनी दी है कि अभियुक्तों को जब तक सजा नहीं मिलती, वह चुप नहीं बैठेंगे। मनसे नेताओं ने पीड़ित विद्यार्थी के परिजनों से भी मुलाकात की है। 

No comments