पुणे में २५ वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर महिला से बलात्कार करनेवाला डिलीवरी एजेंट नहीं? पुणे पुलिस का खुलासा
बुधवार ७.३० बजे शाम को एक उच्च भ्रू सोसाइटी में एक २५ वर्षीय महिला जो पेशे से कंप्यूटर इंजीनिय है, के घर की बेल बजती है और सामने डिलीवरी एजेंट कहता है आपका बैंक से संबंधित कोरियर है।
महिला मना करते हुए कहती है ,यह कुरियर मेरा नहीं है।
इस पर डिलीवरी एजेंट ने कहा फिर भी आपको साइन तो करना पड़ेगा लेकिन मैं पेन भूल गया हूं।
महिला सेफ्टी डोर खोल देती है और पेन लेने अंदर जाती है। इसी समय डिलीवरी एजेंट घर में दाखिल होता है, दरवाजा बंद करता है और महिला के मुंह पर स्प्रे मारकर उसे लगभग बेहोश कर देता है।
फिर उसके साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देता है। महिला के मोबाइल से सेल्फी खींचता है और उसके नीचे लिखता है ,मैं फिर आऊंगा।
(प्रतीकात्मक तस्वीर )
महिला ने अपनी FIR में यह बात बताई जिसके बाद पुणे पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में अलग कहानी सामने आई है। वह लड़का कुरियर एजेंट नहीं है, महिला १ साल से उसे जानती है, आरोपी ने उस पर कोई स्प्रे नहीं मारा था और जिस सेल्फी की बात महिला ने कही वह उसने उसकी मर्जी से ली है।
पुलिस अब हर एंगल से इसकी जांच में जुट गई है। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है।
No comments
Post a Comment