0 महाराष्ट्र सरकार ने १.३६ लाख करोड़ के १९ परियोजनाओं को दी मंजूरी। - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र सरकार ने १.३६ लाख करोड़ के १९ परियोजनाओं को दी मंजूरी।

महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य की छोटी, बड़ी लगभग १९ परियोजनाओं के लिए १.३६ लाख करोड़ की मंजूरी दे दी है।

इससे लगभग १ लाख नए जॉब के मौके भी खुलेंगे।
इसके लिए ली गई मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री फडणवीस ने की जबकि दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, मुख्य सचिव राजेश कुमार, इंडस्ट्री सचिव पी अंबालागन आदि शामिल रहे।
मुख्य रूप से नई तकनीकी और संशोधन, परंपरागत उद्योग जैसे कपड़ा उद्योग पर जोर दिया गया।
सेमी कंडक्टर, सिलिकॉन निर्माण, इंगोट, वेफर, इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट के निर्माण, लीथियम आयन बैटरी, डिफेंस सेक्टर, कपड़ा, हरित स्टील प्रोजेक्ट, कोयला गैसीयकरण आदि उद्योगों को इन प्रोजेक्ट्स में पास किया गया है।

राज्य सरकार ने ११ लॉजिस्टिक्स पार्क को मंजूरी दी है जिनमें ६ विदर्भ में और पांच मुंबई एवं पुणे में बनेंगे।
लॉजिस्टिक्स पार्क के जरिए ३०००० नए रोजगार का सृजन होगा।

बड़े प्रोजेक्ट जिन्हें इस मीटिंग में क्लियर किया गया है;
नवी मुंबई में पारस डिफेंस टेक्नोलॉजी
जुपिटर रिन्यूएबल प्रोजेक्ट
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
BSL सोलर 
श्रेम बायो फ्यूल ( नागपुर )
हुंडई मोटर इंडिया
यूनो मिंडा ऑटो इनोवेशन
पुणे में एयर लिक्विड इंडिया होल्डिंग


No comments