0 मुख्य न्यायाधीश के मुंबई आगमन पर डीजीपी, पुलिस आयुक्त, राज्य मुख्य सचिव रहे नदारद/ बार काउंसिल द्वारा आयोजित समारोह में आए थे सर्वोच्च न्यायमूर्ति - Khabre Mumbai

Breaking News

मुख्य न्यायाधीश के मुंबई आगमन पर डीजीपी, पुलिस आयुक्त, राज्य मुख्य सचिव रहे नदारद/ बार काउंसिल द्वारा आयोजित समारोह में आए थे सर्वोच्च न्यायमूर्ति

देश के ५२ वें मुख्य न्यायाधीश , सर्वोच्च न्यायालय के श्री बी आर गवई १४ मई को पदभार संभाले और मुंबई में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आए थे। प्रोटोकॉल के हिसाब से राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त मुंबई को होना चाहिए था। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह ऐसे बातों को नहीं इतना तूल नहीं देना चाहते।

न्यायमूर्ति ने कहा कि वह भी महाराष्ट्र से ही संबंधित हैं और पहली बार मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद मुंबई आए हैं, ऐसे में इन अधिकारियों को मुझे क्या सम्मान देना चाहिए यह उनके ऊपर है। न्याय व्यवस्था में तीनों स्तंभ का समान दर्जा है। मुख्य न्यायाधीश महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल द्वारा आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
उल्लेख कर दें कि श्री बालाकृष्णन के बाद गवाई दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं जो दलित समाज से आते हैं।  देवेन भारती, पहले मुंबई के विशेष आयुक्त थे जो हाल ही में अभी अभी विवेक फलसनकर के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।


No comments