तिरंगा शौर्य यात्रा: पाकिस्तान को युद्ध में धूल चटाने के बाद देश भर में लहरा तिरंगा, निकाली गई शौर्य यात्रा/ बदलापुर ,जौनपुर में उमड़ा जनसैलाब।
तिरंगा शौर्य यात्रा : बदलापुर जौनपुर में निकाली गई शौर्य यात्रा
कल पूरे देश के कोने कोने में शाम ४ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।पहलगाम आतंकी हमले के बार भारत ने पाकिस्तान के आतंक की कमर तोड़ दी।१०० किमी तक घुस कर आतंकियों को मारकर हमारी सेना ने शौर्य दिखाया। आर्मी के जाबाज महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह द्वारा पूरे घटनाक्रम पर मीडिया ब्रीफिंग दी गई।
इसी सम्मान में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा जौनपुर जनपद में तिरंगा शौर्य यात्रा में भागीदारी देखी गई। अपार जनसैलाब, कार्यकर्ताओं के बीच यह यात्रा निकाली गई।इसमें राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व जौनपुर सांसद प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज, राजस्थान में मिलिट्री सेना को सम्मानित करते हुए हाल ही में बयान दिया कि ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है। आतंक के खिलाफ ० टॉलरेंस की नीति भारत सरकार की है, यदि वहां से गोली चली तो यहां से मिसाइल चलेगी।
No comments
Post a Comment