0 टीवी का चैनल नहीं बदला तो १० साल की बच्ची ने लगाई फांसी/ घर के पीछे पेड़ से लटका मिला शव - Khabre Mumbai

Breaking News

टीवी का चैनल नहीं बदला तो १० साल की बच्ची ने लगाई फांसी/ घर के पीछे पेड़ से लटका मिला शव

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोरची तहसील के बोड़ाना गांव से कल बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई हैं।

बोड़ाना गांव के १० साल की बिटिया सोनाली आनंद नटोरी अपनी बड़ी बहन के साथ २२ मई की सुबह टीवी देख रही थी। दोनो के बीच बहस होने लगी कि चैनल बदलने को लेकर रिमोट का कंट्रोल किसके पास रहेगा।
काफी बहस के बाद भी जब सोनाली का मनपसंद चैनल नहीं लगा तो वह घर से बाहर चली गई और घरपास स्थिति पेड़ से एक नायलान रस्से से खुद को फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही कोरची पुलिस पहुंची और शव की जांच के लिए कोरची सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

आजकल बच्चों में खास कर छोटी छोटी बातों में उग्र स्वभाव देखा जा रहा है , अभि भावकों को इससे बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है।
बच्चों को बताया जाना जरूरी है कि इन छोटी मोटी बातों से जीवन को समाप्त करना बहुत मूर्खतापूर्ण और कायराना कदम है। जीवन बहुत कीमती है और किसी भी बात के लिए जीवन से नहीं खेला जाना चाहिए।

No comments