क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी को हो सकती है जेल? ED ने किया चार्जशीट, PMLA की धारा ४४/४५ के अंतर्गत मामला हुआ है दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया और राहुल गांधी पर दर्ज किया चार्जशीट। निदेशालय का आरोप आपराधिक षड्यंत्र एवं पैसे का किया गया फ्रॉड पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस फ्रॉड में शामिल।
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED द्वारा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संसद लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी पर चार्जशीट दायर की गई है।
ED का आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड एवं यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े प्रॉपर्टी में फ्रॉड, अपराधिक षडयंत्र, आर्थिक फ्रॉड हुआ है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी कीभी अहम भूमिका है।
यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सोनिया एवं राहुल गांधी मेजर शेयरहोल्डर हैं।
कुछ दिन पहले ED ने लखनऊ, मुंबई , दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड की ६६१ करोड़ की प्रॉपर्टी संपत्तियों को वहां के रजिस्ट्रार द्वारा कब्जे में लेने का निर्देश दिया है।
सोनिया और राहुल गांधी पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धाराओं ४४/४५ के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन्हीं धाराओं में पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल समेत उनके मंत्रिमंडल के मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को भी जेल जाना पड़ा था।
No comments
Post a Comment