जस्टिस बी आर गवई बनेंगे देश के 52 वें मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति गवई बनेंगे देश के 52 वें मुख्य न्यायाधीश
सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कल बुधवार को न्यायाधीश बी आर गवई को अपना सक्सेसर घोषित किया है।
न्यायमूर्ति गवई सर्वोच्च न्यायालय में दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति खन्ना 13 मई को सेवानिवृत हो रहे हैं। न्यायमूर्ति गवई 23 नवंबर को रिटायर होंगे।
श्री खन्ना को दिल्ली हाय कोर्ट न्यायाधीश से पदोन्नति देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में 18 जनवरी 2019 को भेजा गया था।
वह 10 नवम्बर 2024 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे।
जस्टिस गवई देश के 52 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह अनुसूचित जाति से K G बालाकृष्णन के बाद दूसरे मुख्य न्यायाधीश होंगे। श्री बालाकृष्णन 2010 में बतौर मुख्य न्यायाधीश सेवा निवृत्त हुए थे।
No comments
Post a Comment