0 विले पार्ले जैन मंदिर मामला/ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की धमकी/ मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिलाया विश्वास, १० दिनों में मंदिर फिर से बनेगा/ क्या नपेंगे मनपा वॉर्ड अधिकारी? - Khabre Mumbai

Breaking News

विले पार्ले जैन मंदिर मामला/ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की धमकी/ मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिलाया विश्वास, १० दिनों में मंदिर फिर से बनेगा/ क्या नपेंगे मनपा वॉर्ड अधिकारी?

विले पार्ले जैन मंदिर अतिक्रमण मामले में जैन समाज ने दी आंदोलन की धमकी! वार्ड ऑफिसर पर तुरंत एक्शन की मांग! मंगल प्रभाव लोढ़ा ने किया वादा, 10 दिन में मंदिर फिर से बनेगा। 

के ईस्ट वार्ड के अंतर्गत आने वाले विले पार्ले पूर्व के नेमिनाथ हाउसिंग सोसायटी के अंदर बने काफी पुराने जैन मंदिर को मानपा अधिकारियों ने बुधवार को तोड़ दिया है। मनपा के अनुसार मंदिर का काफी हिस्सा मनोरंजन उद्यान बनने के लिए आरक्षित है इसीलिए उसे तोड़ा गया है जिसका आदेश मनपा के पूर्व वर्ल्ड ऑफिसर नवनाथ घडगे द्वारा दिया गया है।

जैन समाज का आरोप है कि जैन मंदिर समिति द्वारा मुंबई हाई कोर्ट में अपील की गई है और अभी तक हाई कोर्ट की हियरिंग पूरी नहीं हुई है। उसके पहले ही मनपा ने जल्दबाजी दिखाते हुए मंदिर के विशाल क्षेत्र को तोड़ दिया है।
 इसको लेकर कल जैन समाज ने कल मीटिंग भी बुलाई थी जिसमें कौशल विकास राज्य मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी हिस्सा लिया , वह खुद जैन समाज का हिस्सा है और उन्होंने इस मीटिंग में सदस्यों को आश्वस्त किया कि यह मंदिर 10 दिनों के अंदर फिर से बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जैन उद्योगपतियों का बहिष्कार करें जिन्होंने मंदिर को तुड़वाने के लिए मनपा को प्रभावित किया है। 

दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल हापावत ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि यह तोड़क कार्रवाई जैन समाज के ही कुछ उद्योगपतियों द्वारा मनपा को प्रभावित करके किया गया है और मुंबई महानगरपालिका ने बिना मुंबई हाई कोर्ट के हियरिंग का इंतजार किये जल्दबाजी में तोड़कर यह गलती की है। हम राज्य के मुख्यमंत्री एवं मुंबई मनपा आयुक्त से भी मुलाकात करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि यह मंदिर जल्दी से बनाया जाए। 

दिल्ली से संचालित विश्व जैन संगठन ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसके तहत उन्होंने वार्ड ऑफिसर और उनके सहयोगी अधिकारी जो इस मंदिर तोडक कार्रवाई में शामिल रहे हैं उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है और उनके खिलाफ जांच करने का निवेदन भी किया गया है। 

विश्व जैन संगठन ने यह भी कहा है कि यदि मुंबई महानगरपालिका माफी नहीं मांगती और नया मंदिर निर्माण नहीं किया जाता तो राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा। 

संजय जैन, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एकओर तो राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमेशा से ही यह कहा है कि जैन समाज एक ऐसा समाज है जो देश के जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देता है, सबसे अधिक टैक्स देता है और बिना किसी स्वार्थ के समाज सेवा में भी आगे रहता है; इसके बावजूद विले पार्ले का यह मंदिर जो जैन समाज के लिए समर्पित है उसको तोड़ दिया गया। 

 बिना किसी तरह की दया पूर्ण भावना को रखे हुए ऐसे अधिकारी द्वारा यह काम किया गया है जिन्होंने मुंबई हाई कोर्ट के किसी आर्डर का इंतजार नहीं किया और ना ही किसी तरह की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखा। इससे हमें यह ध्यान आता है जिस तरह औरंगजेब ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था उसी तरह की कार्रवाई यहां हुई है।

No comments