0 कर्जत पुलिस को मिली रेलवे ट्रैक के पास पिंक ट्रॉली में महिला की लाश/ जांच जारी - Khabre Mumbai

Breaking News

कर्जत पुलिस को मिली रेलवे ट्रैक के पास पिंक ट्रॉली में महिला की लाश/ जांच जारी

कर्जत पुलिस स्टेशन की हद में ठाकुरवाडी गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पुलिस को मिली एक महिला की लाश से भरी हुई पिंक कलर की ट्रॉली।

घटना बुधवार को दोपहर 12:30 बजे की है जब रेलवे पेट्रोलिंग टीम को पॉल नंबर 112 / 116 जो की मुंबई पुणे कॉरिडोर की तरफ डाउन लाइन रूट है यहां पर  पिंक कलर की सूटकेस दिखाई दिया। पेट्रोलिंग टीम ने कर्जत पुलिस स्टेशन को भी तुरंत जानकारी दी और वह मौके पर पहुंचे। 

यह घटना पिंक कलर के एक ट्रॉली बैग के अंदर 28 से 32 साल की महिला की है जो रेलवे ट्रैक पर ठाकुरवाडी गांव के नजदीक पाई गई है यह परिसर कर्जत पुलिस स्टेशन की हद में आता है जो रायगढ़ जिले के अंतर्गत है। 

महिला का शरीर पूरी तरह से डीकंपोज हो चुका है उसने प्रिंटेड पजामा और शर्ट पहना हुआ था शर्ट लाल रंग का है।  प्रथम तया निरीक्षण से यही पता चलता है कि उसे पहले मारा गया उसके बाद उसे गुलाबी रंग की ट्रॉली में अलग-अलग डाला गया कर्जत पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेंद्र ग़राड ने जानकारी दी है।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गला घोंटने से हुई है हालांकि किसी तरह का कोई यौन शोषण नहीं पाया गया है। 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र गरॉड कर्जत पुलिस थाने के अनुसार वह रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस स्टेशनों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट की जानकारी ले रहे हैं हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। 

महीने भर पहले इसी तरह पेण के नजदीक मुंबई गोवा हाइवे पर एक महिला की लाश काले रंग के सूटकेस में पाई गई थी। मामला दुर्शीतगांव के निकट का था।

पेण पोलिस ने नवी मुंबई, मुंबई, रायगढ़, ठाणे, ठाणे ग्रामीण,  कोंकण क्षेत्र, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी जिले के सभी पुलिस स्टेशन के मिसिंग रिपोर्टों की खाक छानती रही लेकिन इस ब्लॉक सूटकेस वाले मामले से कुछ भी समानता हाथ नहीं लगी।अब पेण पोलिस ने पुणे में पूछताछ शुरू कर दी है।

 पोलिस को बॉडी १० मार्च को मिली जबकि शरीर १०दिन पहले ही मृत था और बॉडी सड़ चुकी थी।डॉक्टरों के अनुसार गले का भाग पहले सड़ने लगा , इसलिए यह आशंका जाहिर हुई कि महिला के गले पर पहले अटैक किया गया था। हो सकता है महिला किसी और जिले या किसी और राज्य से हो, इसलिए इस राज्य में अब तक कुछ सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

No comments