परिवहन आयुक्त ने दी राहत, HSRP प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाई/ २०१९ से पहले के वाहनों के लिए किया है अनिवार्य
HSRP प्लेट लगाने की अंतिम समय सीमा बढ़ाकर ३० अप्रैल तक।
परिवहन आयुक्त का फैसला / एजेंसियों के केंद्रों पर हो रही भीड़ को देखते हुए फैसला। हर दिन लगभग १० हजार गाड़ियों की प्लेटें बदली जा रही। अब तक १८ लाख से ज्यादा लोग HSRP यानी उच्च सुरक्षा क्रमांक प्लेट लगवा चुके हैं।
दो चाकी वाहनों के लिए १२५ रूपये और चार चाकी वाहनों के लिए २५० रुपए का शुल्क एजेंसियों द्वारा लिया जा रहा है।
प्लेट्स की कीमत ५३१ दुचकी के लिए, तिपहिया वाहनों के लिए ५९०, चार चाकी/ व्यावसायिक/ भारी वाहनों के लिए ८७९ की कीमत रखी गई है।
HSRP( high security registration plate) की समय सीमा ३० अप्रैल तक की गई है और जो वाहन २०१९ से पहले लिए गए हैं ,उन्हीं के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है।
यदि एक ही सोसाइटी / बिल्डिंग में २५ या अधिक लोग HSRP के लिए आवेदन करते है तो उन्हें एजेंसी के केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा , एजेंसी ही उनके सोसाइटी में आकर यह सेवा देगी।
No comments
Post a Comment