दिशा सालियन संदिग्ध मर्डर मामला पहुंचा मुंबई हाय कोर्ट/ क्या बढ़ सकती हैं वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे की मुश्किलें?
क्या दिशा सालियन मामले में बढ़ सकती हैं वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे की मुश्किलें? आज मुंबई उच्च न्यायालय में पिटिशन हुआ एडमिट।
८ जून २०२० में मलाड स्थित बिल्डिंग के १४महलों से नीचे गिरनेवाली दिशा सालियन की मौत पर अब तक प्रशाशन ने कोई नतीजा नहीं निकाला है। मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू की थी। अक्टूबर २०२० में दिशा की मौत को आत्महत्या कहकर जांच बंद कर दी गई जबकि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को सीबीआई के हाथों सौंपा गया।
(मुंबई उच्च न्यायालय)
दिशा दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सेक्रेटरी रही थी। दिशा के शरीर पर किसी खरोंच के निशान तक नहीं मिले। इस प्राइवेट हाय प्रोफाइल पार्टी से शिवसेना यूबीटी प्रमुख एवं राज्य के पुर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नाम बार बार जोड़ा गया है। दिसंबर २०२२ में राज्य सरकार ने SIT का गठन भी किया लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
सवाल उठे हैं कि दिशा सालियन के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया गया ,फिर जान से मार दिया गया।
(फाइल फोटो: दिशा सालियन)
अब सतीश सालियन, दिशा के पिता ने इस मामले में मुंबई उच्च न्यायालय में हाल ही में १९ मार्च को केस री ओपन करने, आदित्य ठाकरे पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है, ऐसा भाजपा विधायक अमित साटम ने भी सदन में जानकारी दी। फिलहाल यह केस मुंबई उच्च न्यायालय में एडमिट कर लिया गया है।
सतीश सालियन ने मामला सीबीआई को सौंपने का निवेदन किया है। आदित्य के अलावा सूरज पंचोली, डीनो मोरया पर भी आरोप लगाए हैं।
कल गुरुवार को विधानसभा १० मिनिट तो विधान परिषद में १५मिनट तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी, इस मुद्दे पर हंगामा हुआ।
राजनयिक विश्लेषकों के अनुसार दिशा मर्डर की फाइल फिर से खुलने पर कई अधिकारी जिन्होंने केस को दबा दिया, कई नए नाम भी सामने आ सकते हैं और भविष्य में वर्ली से मौजूदा विधायक एवं पूर्व में MVA सरकार में पर्यटन मंत्री रहे आदित्य ठाकरे की मुश्किल बढ़ सकती है।
आदित्य ने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और वह अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।
https://x.com/khabremumbai/status/1903137909668217045?t=ZHMRavBIL4h2TR4zlv70ww&s=19
No comments
Post a Comment