नागपुर हिंसा में ६ लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज/ ८० से अधिक पुलिस हिरासत में ।
नागपुर हमले का मास्टरमाइंड फहीम खान को न्यायिक हिरासत में भेजा।१९ मार्च को हुआ था अरेस्ट, पोलिस हिरासत में सौंपा गया ,तबियत खराब होने पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
आरोपी फहीम खान ने जमानत याचिका लगाई है।
कुल ८० लोग ,११ नाबालिग को पुलिस हिरासत में लिया गया है। और अभी आगे जांच जारी है।
नागपुर हिंसा का मास्टर माइंड फहीम खान को बताया जा रहा है।सीसीटीवी वीडियो से बात सामने आई है कि दंगे के लिए उसी ने भीड़ जुटाई थी।
फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर अध्यक्ष भी है। फहीम के अनुसार उसकी गिरफ्तारी बदले की भावना से हुई है क्योंकि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उसने की थी।
इस मामल में फहीम खान समेत ६ आरोपियों पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।भारतीय न्याय संहिता के १५२ अनुच्छेद के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
No comments
Post a Comment