आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR? दिशा सालियन केस में नया मोड़
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सचिव रही दिशा सालियन के मौत के मामले में अब उनके पिता सतीश सालियन ने मुंबई पुलिस आयुक्त के यहां लिखित शिकायत दी है जो प्राथमिकी में बदल गई है।
यह प्राथमिकी आदित्य ठाकरे, डीनो मोरया, सूरज पंचोली, उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह पूर्वं मुंबई पुलिस आयुक्त , पूर्व ठाणे क्राइम ब्रांच ऑफिसर सचिन बजे के खिलाफ किया गया हैं।
प्राथमिकी की पुष्टि दिशा का केस देख रहे वकील नीलेश ओझा ने की है।
प्राथमिकी के अनुसार परमबीर सिंह ने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरा झूठा बयान सबके सामने दिया और आदित्य ठाकरे को बचाने की कोशिश की।
दिशा के पिता का कहना है कि आदित्य ड्रग्स व्यापार में शामिल है।
२ अप्रैल से मुंबई उच्च न्यायालय केस की सुनवाई करने जा रही है।
इसके पहले सतीश सालियन ने कहा था कि उनकीबेटी दिशा ने आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में एक नाबालिग के साथ हुए बलात्कार को देख लिया था इसलिए उसे इस बुरे अंजाम को भुगतना पड़ा।
आरोप है कि दिशा के साथ बलात्कार हुआ, उसे मार दिया गया और मलाड के बहुमंजिला इमारत में लाया गया। पोलिस मुंबई के अनुसार दिशा की मौत मलाड की बिल्डिंग के १४ वें फ्लोर से गिरने से हुई। जबकि पिता सतीश का आरोप है कि बेटी के शरीर पर चोट के एक भी निशान क्यों नहीं मिले? ८ जून २०२०में दिशा की मौत हुई और ६ दिन बाद १४ जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित घर में पंखे से झूलता पाया गया था। दोनो ही मामले में पुलिस ने सुसाइड बताकर फाइल क्लोज कर दी थी। पोलिस की जांच लंबी चली थी।
सुशांत मामले में SIT का गठन भी हुआ था जिसमें फाइनल रिपोर्ट बीते दो दिन पहले ही आई है और इसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दिया गया था।रिया सुशांत के मामले में जेल भी जा चुकी हैं और बाद में रिहा भी किया गया।
दिशा मामले में विधानसभा में काफी हंगामा इस बार हो चुका है। अब मुंबई उच्च न्यायालय में केस फिर सबमिट होने से यह सुर्खियों में आ गया है।
आदित्य ने कहा है कि वह अपना पक्ष अदालत के सामने रखेंगे।
No comments
Post a Comment