0 शास्त्री नगर सरकारी अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज/ मामला डोंबिवली के अस्पताल में २६ वर्षीय महिला की मौत से जुड़ा - Khabre Mumbai

Breaking News

शास्त्री नगर सरकारी अस्पताल के दो डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज/ मामला डोंबिवली के अस्पताल में २६ वर्षीय महिला की मौत से जुड़ा

शास्त्री नगर सरकारी अस्पताल, डोंबिवली में 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी सर्जरी के बाद हुई मौत के मामले में दोनों डॉक्टर सस्पेंड, दोनो डॉक्टरों पर प्राथमिकी हुई थी दर्ज।

11फरवरी को मोटागांव , डोंबिवली में रहने वाली 26 वर्षीय सुवर्णा सरोदे को लेबर पेन हुआ तो उन्हें शास्त्री नगर अस्पताल में भर्ती किया गया।11 फरवरी को ही सिजेरियन प्रक्रिया से डिलीवरी हुई और दूसरे दिन फिर सिजेरियन प्रक्रियाकी गई।इसके बाद बच्चा और मां दोनों की स्थिति ठीक रही और सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया।
इसके बाद प्रसूति विभाग की स्पेशलिस्ट द्वारा उपचार हुआ, लेकिन हालत बिगड़ने लगी और अनभिज्ञता वश उसकी मौत हो गई।
मामले में परिजनों ने खूब हंगामा किया और प्राथमिकी दर्ज करने का दबाव बनाया।

विष्णु नगर पुलिस के सीनियर संजय पवार के अनुसार दो डॉक्टरों संगीता पाटिल एवं मीनाक्षी केंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 106(१), ३(१) के तहत मामला दर्ज हुआ है पर किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई है।
केडीएमसी आयुक्त इंदु रानी जाखड़ के निर्देश पर दो कमिटी बनी और जांच की गई।
ठाणे जिला के सर्जन प्रमुख की अध्यक्षता वाली कमिटी ने इसकी जांच की कि क्या वाकई डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की जान गई? 
दूसरी समिति ने प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच की।

No comments