आज ही के दिन १९७७ में राष्ट्रीय आपातकाल को मोरारजी देसाई सरकार ने हटाया था/ २१ महीने तक थी इमरजेंसी
२५ जून १९७५ ..इमरजेंसी डे
देश में आपातकाल लगाया गया।( प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी)
२१ मार्च १९७७ : आपातकाल हटाया गया। ( प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई)
देश में इमर्जेंसी २५ जून १९७५ में लगाई गई और इस दौरान पत्रकारों के कलम रुके, कई नेता जेल गए, कितने आंदोलन कुचल दिए गए।
२१ महीने तक यह समय चला। १९७७ में लोकसभा चुनाव हुआ और कांग्रेस हार गई। पहली बार आजादी के बाद कोई गैर कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री बन सका। यह थे जनता पार्टी के मोरारजी देसाई। नई सरकार बनाते ही आपातकाल को खत्म कर दिया गया।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद ३५२ के तहत तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मंत्रिमंडल की सिफारिश पर इमरजेंसी लगा दी थी जिसमें नागरिकों से मौलिक अधिकार भी छीन लिए गए थे।
इससे पहले भी दो बार इमरजेंसी लगाई गई थी।
१९६२ और १९७१ में भी राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया था।
नेशनल इमरजेंसी या राष्ट्रीय आपातकाल तब लगता है जब देश में किसी विदेश द्वारा आक्रमण हो जाए ,या अकाल की स्थिति हो जाए या आंतरिक युद्ध इतना बढ़ जाए कि नियंत्रण की स्थिति से बाहर हो जाए।
ऐसी स्थिति में जनता द्वारा चुनी सरकार के हाथ से राजनयिक शक्तियां सीधे राष्ट्रपति के पास चली जाती हैं।
No comments
Post a Comment