0 मुगल आक्रांता औरंगजेब की तारीफ करना आज़मी को पड़ा महंगा, विधानसभा सत्र से हुए बाहर/ यूपी सीएम ने कहा महाराष्ट्र सरकार यहां भेज दे, ऐसे लोगों का हम उपचार कर देंगे। - Khabre Mumbai

Breaking News

मुगल आक्रांता औरंगजेब की तारीफ करना आज़मी को पड़ा महंगा, विधानसभा सत्र से हुए बाहर/ यूपी सीएम ने कहा महाराष्ट्र सरकार यहां भेज दे, ऐसे लोगों का हम उपचार कर देंगे।

कल विशेष प्रस्ताव पास कर महाराष्ट्र विधानसभा से सपा विधायक अबू आसिम आज़मी को वर्तमान विधानसभा बजट सत्र से बाहर कर दिया गया है।२६मार्च तक चलने वाले इस सत्र से आजमी को बाहर ही रहना होगा।
आजमी ने विधानसभा में मुगल आक्रांता औरंगजेब के सम्मान में कहा कि मुगल शासक औरंगजेब के समय भारत की जीडीपी बहुत अच्छी थी, उसने मंदिरों को भी  दान दिया था।
बचाव में आजमी ने कह कि वह वही कह रहे हैं जो लिखा है, अपने मर्जी से कुछ नहीं कह रहे।

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है कि आजमी को निश्चित रूप से विधानसभा सत्र से बर्खास्त कर देना चाहिए। वह (सपा प्रमुख अखिलेश) चाहे तो उसे उत्तर प्रदेश ले जा सकते हैं।

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान है कि यदि कुछ लोग यह सोचते हैं कि बर्खास्त करने से सच बोलने वाली जबान बंद कर देंगे तो यह उनका बचपना है।
आजमी ने पिछले सप्ताह बयान दिया कि औरंगजेब कोई क्रूर शासक नहीं था बल्कि कुशल प्रशासक था। आजमी ने अपना मत दिया कि छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच कोई धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक मतभेद थे।
संसदीय कार्य मंत्री, उच्च तकनीकी शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन के प्रस्ताव रखा कि आजमी ने छत्रपति संभाजी राजे के लिए अपमानजनक शब्द कहे हैं और मुगल आक्रांता औरंगजेब के लिए प्रशंसा की बात की है जो विधानसभा के गरिमा को मलिन करती है और लोकतंत्र के इस संस्थान के लिए यह बहुत अपमानजनक है और इसके लिए इस सत्र से आजमी को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे लोगों को यहां भेज दीजिए , हमारी सरकार ऐसे लोगों का उपचार करना जानती है।
आजमी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है और सदन सुचारू रूप से चले ऐसा वह भी चाहते हैं। फिर भी बर्खास्त किया जा रहा है जबकि महापुरुषों का अपमान नहीं किया है। यह रवैया मनमाना है, इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।


No comments