महाराष्ट्र कैबिनेट के एक और मंत्री पर इस्तीफे का खतरा
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयकुमार गोरे जो महाराष्ट्र कैबिनेट में भाजपा कोटे से हैं, पर इस्तीफे की मांग तेज हो रही है।
गोरे पर आरोप है कि एक महिला के साथ अभद्रता, अश्लीलता , छेड़छाड का मामला है। गोरे ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।मंत्री बनने के बाद और शोषण करने लगे। महिला का शोषण कई साल से कर रहे हैं।
शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने कहा कि भाजपा अपने मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं बोल रही और तमाशा देख रही है।
मंत्री गोरे ने विधानसभा की गरिमा को कलंकित किया है।
कांग्रेस लीडर विजय वड़ेतिवार ने दावा किया कि आपत्तिजनक फोटो भेजकर मंत्री गोरे द्वारा महिला को ब्लैकमेल किया जाता रहा।
इन आरोपों के बीच भाजपा कोटे से मंत्री जयकुमार गोरे ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं, उनके हक में इस मामले में फैसला २०१९ में ही आ गया था।जो लोग भी उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैं उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने कहा है कि वह राज्यपाल से मिलकर गोरे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करेंगी।
No comments
Post a Comment