मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर आपत्तिजनक स्थिति में मिली 12 वर्षीय लड़की, गैंग रेप का मामला/जोगेश्वरी पोलिस ने किया पांच बलात्कारियों को गिरफ्तार
तारीख: २६ फरवरी
स्थान: संजय नगर परिसर, जोगेश्वरी पोलिस ठाणे के अंतर्गत
एक व्यक्ति ने १२ वर्षीय लड़की को कमरे में आने का लालच देकर बुलाया जहां चार लोग पहले से ही बैठे थे।
एक के बाद एक सभी पांच लोगों ने इस अल्पवायीन लड़की के साथ जबरदस्ती की , बलात्कार किया और उसे दादर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए।
२७ फरवरी के दिन रेलवे जीआरपी अधिकारी को यह लड़की प्लेटफॉर्म क्रमांक १२ पर संदिग्ध हालात में मिली।अधिकारी ने पहले लड़की का विश्वास जीता और जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़की के साथ गैंग रेप हुआ है।
रेलवे पोलिस ने तुरंत जोगेश्वरी पोलिस के सुपुर्द मामला कर दिया।गंभीरता को देखते हुए जोगेश्वरी पोलिस ने तत्परता दिखाई और पांचों बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रथमतया जानकारी मिली है कि पांचों अपराधी पेशे से AC मैकेनिक हैं। और जानकारी खंगाली जा रही है ताकि मजबूती से निपटा जा सके। पांचों के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुणे में हाल ही में स्वर गेट के पास बस स्टेशन में बस के अंदर २६ वर्षीया महिला के साथ बलात्कार हुआ था।
अब यह दिल दहलानेवाली घटना मुंबई में हुई है।
No comments
Post a Comment