भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, पहुंचा फाइनल में । विराट की विराट पारी, पंड्या, श्रेयस के साथ से रचा दुबई में इतिहास
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीना मैच/ लिया पिछली हार का बदला/ ४ विकेट से जीता सेमीफाइनल/ विराट की विराट पारी ने बनाया मैच को रोमांचक
आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दुबई में भारत ने रोमांचकारी पारी खेलते हुए विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २६४ रन बनाए थे।
जवाबी मैच में पहले तो पचास रनों के अंदर ही भारत के दो विकेट गिर गए थे लेकिन विराट कोहली ने पारी सम्भाल ली। हार्दिक पंड्या ने भी साथ दिया ।हार्दिक ने दो छक्कों की मदद से २४ बाल में २८ रन बनाए थे। ४८ वें ओवर में भारत का छठा विकेट गिरा।
कोहली ने ८४ रन बनाए और ४ विकेट रहते ही २६७ रन बनाकर इस मैच को रोचक ढंग से जीतकर इतिहास रच दिया है। ९८ गेंदों में पांच चौकों की मदद से कोहली ने यह स्कोर खड़ा किया।श्रेयस अय्यर के साथ भी पारी मजबूत रही। श्रेयस ने ६२ गेंदों में तीन चौकों के साथ ४५ रन बनाए, हालांकि अर्धशतक से श्रेयस चूक गए और आउट होना पड़ा। विराट का शतक भी आज लग ही जाता लेकिन एडम जंपा की गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में विकेट दे दिया।
हार्दिक का विकेट भी शॉट लगाने के चक्कर में तभी गिरा जब भारत को जीत के लिए सिर्फ ६ रन चाहिए था। राहुल ने छक्का लगाया और भारत जीत गया।
भारत अब फाइनल में पहुंच गया है। भारत आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार फाइनल में आया है।२०२३ में वन डे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत हार गया था जिसका बदला आज भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ले लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जहां भारत ने फाइनल की दावेदारी पक्की कर ली है वहीं ऑस्ट्रेलिया इस ट्रॉफी से अब बाहर हो गया है।
No comments
Post a Comment