0 कल गुड़ी पाडवा , हिंदू नव वर्ष का आरम्भ/ शक संवत का प्रारम्भ भी। - Khabre Mumbai

Breaking News

कल गुड़ी पाडवा , हिंदू नव वर्ष का आरम्भ/ शक संवत का प्रारम्भ भी।

उदया तिथि के अनुसार कल ३० मार्च २०२५ को महाराष्ट्र का विशेष पर्व गुड़ी पाडवा का पर्व मनाया जाएगा। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि आज शाम ४:२७ से शुरू है जो कल दोपहर १२:४९ पर समाप्त होगी। 

कल ही चैत्र मास की नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। उदया तिथिके अनुसार कल दोपहर २:१४ मिनिट तक कलश स्थापना मुहूर्त है जिसके बाद द्वितीया लग जाएगी।
शक्ति स्वरूपा जगत जननी दुर्गा माता के नव रूपो की उपासना का पर्व कल से ही है।

हिंदू नव वर्ष का आरम्भ भी कल से है। मान्यता है किसी दिन से भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि रचना का निर्माण कार्य शुरू किया था। यह चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस है और इसी समय से वृक्ष खिलाते फलने फूलने लगती हैं।

मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने बाली को मारकर उसके अत्याचार से दक्षिण के लोगों को मुक्त किया, लोगों ने घर घर में गुड़ी फहराकर उत्सव मनाया इसीलिए विजय दिवस के रूप में गुड़ी पाडवा मनाया जाता है।  इस दिन महाराष्ट्रम विशेषकर पूरण पोली या मीठी रोटी बनाई जाने का प्रचलन है।


No comments