कांदिवली की रेजिडेंशियल सोसायटी ने फुटपाथ से हॉकरों की मुक्ति के लिए भाड़े पर मंगाए बाउंसर्स, 15 दिनों तक प्रतिदिन खर्च 10हजार। मनपा प्रशाशन हॉकर मुक्त फुटपाथ देने में असफल, सोसाइटी का आरोप
कांदिवली की रिहायशी सोसायटी की अनोखी पहल, हॉकरों की समस्या से परेशान होकर उठाया मजबूरी में कदम, 12 बाउंसर लगाकर फुटपाथ से हॉकरों को हटाया। 15 दिनों तक प्रतिदिन 10हजार का खर्च करेगी सोसाइटी
कांदिवली पश्चिम महावीर नगर स्थित 3विंग वाली पंचशील सोसाइटी के चेयरमैन जयेश पटेल, सचिव इंदु कुमार अमीन के अनुसार, उनकी सोसाइटी के सामने दोनों सड़के लोगों से पटी रहती हैं। सामने ही स्कूल है जहां बच्चों को लाने ले जाने के लिए पेरेंट्स को सड़क पर खड़ा रहना पड़ता है। दूसरी ओर बीएमसी द्वारा पे एंड पार्क की सुविधा जारी है जो उनकी समस्या और बढ़ाए हुए हैं।
अवैध रूप से फेरीवाले, हॉकर्स फुटपाथ को दखल कर चुके हैं। मनपा में कितनी शिकायतें दे चुके हैं पर कार्रवाई दिखाने भर की होती है। मनपा की गाड़ी आने से पहले हॉकर्स गायब हो जाते हैं, 20 मिनिट बाद फिर आकर पहले की तरफ धंधा लगा देते हैं।
इससे सोसायटी के लोगों का सुबह में घूमना फिरना, बाहर निकलना, बाजार जाना, बच्चों को स्कूल ले जाना ,शाम को बाहर निकालना दूभर हो जाता है। सोसाइटी में 300 फ्लैट हैं ओ लगभग 1000 लोग रहते हैं।
चेयरमैन पटेल ने बताया है कि सोसाइटी ने सिक्योरिटी एजेंसी के द्वारा 12 के करीब बाउंसर्स मंगाए हैं जिनमें कुछ महिला बाउंसर भी हैं। शुक्रवार से शुरू होकर 15 दिनों तक के लिए सोसाइटी के बाहर फुटपाथ परिसर में तैनात कर दिया है ताकि 7 बजे सुबह से लेकर रात 9 बजे तक हॉकर्स यहां न आ सकें ,यह सुनिश्चित हो सके।
यदि स्थिति नियंत्रित हुई तो ठीक, नहीं हुई तो क्रम फिर से दोहराया जाएगा। इस मामल में सोसाइटी द्वारा 10 हजार रुपए प्रतिदिन खर्च किया जाएगा।
कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक योगेश सागर से शिकायत के बाद र दक्षिण विभाग से सहायता मिली थी और कुछ हॉकर्स हटाए गए थे।
वहीं मनपा आर साउथ वार्ड के सहायक आयुक्त मनीष साल्वे के अनुसार उनकी टीम को जब शिकायत मिलती है , वह तुरंत एक्शन लेती है। उन्हें सोसाइटी द्वारा बाउंसर हायर किए जाने के बारे में जानकारी नहीं है , वह सोसाइटी का अंदरूनी मामला है।
सोसाइटी का कहना है कि यह कदम मजबूरी में उठाया गया है जब कोई विकल्प नहीं बचा और प्रशाशन कार्रवाई करने में असफल रही है।
वैसे यह समस्या मुंबई में सामान्य हो गई है। हर जगह फुटपाथ हॉकरों से पटे हुए हैं और जनता को सड़क से चलना पड़ता है। फिर चाहे दादर पश्चिम ,दादर पूर्व, ठाणे के फुटपाथ, कुर्ला पूर्व, कुर्ला पश्चिम ,अंधेरी के फुटपाथ , किंग्स सर्कल का गांधी मार्केट और ऐसे कई महत्वपूर्ण स्थान हैं जहां फुटपाथ सिर्फ हॉकरों के लिए व्यावसायिक केंद्र बना हुआ है और जनता जनार्दन सड़कों पर चलने के लिए मजबूर है।
No comments
Post a Comment