0 महाराष्ट्र विधानसभा सत्र आज से शुरू, 26 मार्च तक चलेगा। - Khabre Mumbai

Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र आज से शुरू, 26 मार्च तक चलेगा।

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र आज से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा।
सत्र की पूर्व संध्या पर महायुति के शीर्ष नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता/विपक्ष की शंका का किया खंडन, महायुति मे कोई शीत युद्ध नहीं।
आज से महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है और यह 26 मार्च तक चलेगा।
वित्त बजट राज्य के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा 10 मार्च को पेश होगा।
फडणवीस, सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महायुति में सब कुछ ठीक है।
कल पूर्व संध्या पर मिलन समारोह में विपक्ष के लोग नहीं आए। हम बिना विपक्ष के ही सदन सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करेंगे।
पूर्व शिंदे सरकार द्वारा शुरू हुई कल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया गया है। यह सब अफवाहें हैं। राज्य सरकार संतुलित बजट पेश करेगी।
विपक्ष राज्य कृषि मंत्री माणिक राव कोकाटे एवं मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे के लिए सदन में दबाव बनाएगी, ऐसी संभावना है।

No comments