स्वार गेट बस डिपो में बलात्कार का आरोपी दत्तात्रेय गाड़े मामले में लगातार हों रहे खुलासे/ पोलिस के वेश में बस स्टॉप में घुमा करता था, लड़कियों को करता था टारगेट
पुणे के स्वारगेट बस डिपो में शिवशाही बस में दो बार २६ वर्षीय महिला के साथ बलात्कार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला दत्तात्रेय गाड़े लश्कर पोलिस ठाणे के कब्जे में है। अधिकारियों ने हाल ही के तीन घंटे से ज्यादा पूछताछ की लेकिन वह इधर उधर के घुमा फिराकर जवाब दे रहा है। उसने महिला को झूठ बोला कि फल्टन जाने वाली बस दूसरी तरफ लगी है, और महिला उस ओर गई तो उसे दबोच लिया।
दत्तात्रय बलात्कारी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उसके वकील ने पहले कहा कि महिला और दत्तात्रेय एक दूसरे को पहले से जानते थे और उसने महिला को पहले पैसे भी दिए हैं। बाद में वकील ने यू टर्न ले लिया और कहा कि ऐसा दत्तात्रय ने बोला है, वह नहीं कह रहे हैं।
आरोपी के बारे में जानकारी मिल रही है का वह पुलिस ड्रेस में ST बस स्टॉप पर घूमा करता था और लड़कियों को टारगेट करता था।
इस घटना के बाद पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश था ही कि हाल ही में मुंबई के दादर रेलवे प्लेटफार्म १२ पर १२ वर्षीय लड़की आपत्तिजनक हालत में मिली और रेलवे पोलिस द्वारा जानकारी लेने के बाद उसे जोगेश्वरी पोलिस में दिया गया ,जहां से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉक्सो के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन पांचों ने इस अल्पवायीन लड़की के साथ गैंग रेप जैसी क्रूर घटना को अंजाम दिया है।
No comments
Post a Comment